ममता बनर्जी ने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात
Share this article (जी.एन.एस) ता. 30कोलकाता/नई दिल्लीपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। 2021 के विधानसभा चुनावों में शानदार जीत के बाद बंगाल के मुख्यमंत्री ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कई बार विभिन्न विपक्षी दलों को भाजपा के खिलाफ एकजुट करने की बात कही है।