मलेशिया में फंसे झारखंड के 11 मजदूर, सीएम बोले-जल्द निकलेगा समाधान
(जी.एन.एस) ता. 14 गिरिडीह नौकरी के लिए मलेशिया गए झारखंड के गिरिडीह, बोकारो व सिमडेगा जिले के 11 मजदूर वहां फंस गए हैं। नियोजन देने वाली कंपनी उन मजदूरों को तय मजदूरी देना तो दूर, खाने के लिए भी पैसे नहीं दे रही है। मजदूरों का पासपोर्ट भी कंपनी के लोगों ने जब्त कर लिया है। पीड़ित मजदूरों ने विदेश मंत्रालय को संयुक्त रूप से पत्र लिखकर वतन वापसी की