मलेशिया : 92 साल के महातिर मोहम्मद छठी बार बनेंगे पीएम
(जी.एन.एस) ता. 10 नई दिल्ली दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश मलेशिया की बागडोर अब 92 साल के डॉक्टर महातिर मोहम्मद को मिल गई है। देश में हुए आम चुनावों में उन्होंने बारिसन नेशनल (बीएन) गठबंधन को करारी शिकस्त दी है। आम चुनावों में 115 सीटों पर जीत हासिल करने वाले मोहम्मद अब मलेशिया के नए प्रधानमंत्री बनेंगे। वे अपने राजनीतिक शिष्य रहे निवर्तमान प्रधानमंत्री नजीब रजाक से सत्ता की जिम्मेदारियां लेंगे। मलेशिया