महाराष्ट्र: एक खेत पर पांच वर्षीय एक बच्ची का शव मिला
(जी.एन.एस) ता. 09 नागपुर महाराष्ट्र में नागपुर जिले के लिंगा गांव में रविवार को एक खेत पर पांच वर्षीय एक बच्ची का शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। बच्ची छह दिसंबर की दोपहर से लापता थी। कलमेश्वर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, लड़की का शव खेत पर रविवार की दोपहर मिला जहां वह अपने माता-पिता के साथ रहती थी। उसके सिर में गंभीर चोट का निशान था।