महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटिल का निधन
(जी.एन.एस) ता. 05मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर का पुणे में निधन हो गया। 88 वर्षीय शिवाजीराव कोरोना संक्रमित थे। पिछले माह संक्रमित होने की पुष्टि के बाद से वह इलाज के लिए पुणे के अस्पताल में भर्ती थे। गौरतलब है कि शिवाजी पाटिल निलंगेकर 1985-1986 में कुछ समय तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे हैं। लातूर के एक बड़े सहकारी नेता के रूप