महाराष्ट्र के मनोनीत राज्यपाल कोश्यारी ने छोड़ी भाजपा की सदस्यता
(जी.एन.एस) ता.03 देहरादून महाराष्ट्र का राज्यपाल मनोनीत होने के बाद उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वह दिल्ली रवाना हो गए हैं। माना जा रहा कि अगले दो-तीन दिन के भीतर वह महाराष्ट्र के राज्यपाल पद की शपथ ले सकते हैं। इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने मनोनीत राज्यपाल कोश्यारी से मुलाकात की। किसी भी राज्य का