महाराष्ट्र : मुलायम सिंह यादव को मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी
(जी.एन.एस) ता. 30 मुंबई समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को मुंबई के एक अस्पताल में उपचार के बाद रविवार को छुट्टी दे दी गई। पेट दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यादव को तीन दिनों पहले यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देश के