महिला गोल्फ : नेहा ने हासिल किया ऐतिहासिक स्कोर
(जी.एन.एस) ता. 23 गुरुग्राम नेहा त्रिपाठी ने हीरो महिला गोल्फ टूर के दूसरे दिन गुरुवार को ऐतिहासिक 10 अंडर 62 का स्कोर करते हुए दिन का अंत पहले स्थान के साथ किया। क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में नेहा के पास 36 होल पर 11 शॉट की बढ़त है। नेहा ने मध्यांतर से पहले और बाद में ईगल लगाए। उन्होंने दिन के खेल में