महिला थाना थानाप्रभारी के प्रयास से पति पत्नी को साथ में रहने को किया तैयार
सोनभद्र । जनपद में “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के क्रम में आज दिनांक 26.04.2022 को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पर आयोजित काउंसलिंग के दौरान महिला थानाध्यक्ष द्वारा महिला थाना रॉबर्ट्सगंज में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के संम्बंध में 03 जोड़ा पति-पत्नी की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें सुलझाया गय़ा जिससे पति-पत्नी राजी-खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत हो कर घर गए