मातम में बदली निर्विरोध चुने गए JDU प्रखंड अध्यक्ष की खुशियां, बदमाशों ने की बेटे की हत्या
(जी.एन.एस) ता. 08 नालंदा बिहार में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं जिसके चलते राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। ताजा मामला राज्य के नालंदा जिले का है जहां अपराधियों ने जदयू के प्रखंड अध्यक्ष के बेटे की हत्या कर दी। नालंदा जिले के रहुई प्रखंड में विनोद मुखिया के पुत्र सौरभ कुमार की देर रात पटना के कांटी फैक्ट्री मोड़ पर गोली मारकर