माता-पिता से बिछड़े बच्चों को डीएनए टेस्ट के जरिए मिलाएगा अमरीका
(जी.एन.एस) ता. 06 वॉशिंगटन डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन ने यूएस-मेक्सिको सीमा पर अपने अप्रवासी माता-पिता से बिछड़ गए बच्चों को एकजुट करने का निर्णय लिया है। इसके लिए सबसे पहले बच्चों का डीएनए परीक्षण होगा। इसके जरिए ट्रंप प्रशासन के अधिकारी इन बच्चों के माता-पिता की पहचान करेंगे। पहचान सुनिश्चित करने के बाद बच्चों को उनके मूल माता-पिता तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। ट्रंप प्रशासन के एक अधिकारी का कहना