मानसून शुरू होते ही केदारघाटी में संचालित हेली सेवाएं की गई बंद
(जी.एन.एस) ता.11 रुद्रप्रयाग उत्तराखंड में मानसून काल शुरु होते ही केदारघाटी में संचालित हेली सेवाएं भी बंद हो गई हैं। केदारनाथ यात्रा मार्ग के अनेकों जगहों से संचालित नौ हेली आपरेटरों में से अब महज 2 कंपनियां ही केदारघाटी में हैं। इन कंपनियों के हेलीकॉप्टर भी तकनीकी खराबी के चलते उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। यात्रा काल में मोटा मुनाफा कमाकर मानसून काल से पहले ही हेली आपरेटर केदारघाटी