मानहानि केस: सीएम केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री और योगेंद्र यादव के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
(जी.एन.एस) ता. 23 नई दिल्ली मानहानि केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और योगेंद्र यादव के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया हैं। आम आदमी पार्टी के एक पूर्व कार्यकर्ता ने आप नेताओं के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया था।