मारे गए भाजपा कार्यकर्ता के परिवार को मनोज तिवारी ने एक लाख का चेक दिया!
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सीलमपुर के मृतक भाजपा कार्यकर्ता रणजीत गिहारा के परिवार को 1,00,000 रूपये की अंतरिम सहायता की। उन्होंने मृतक कार्यकर्ता के परिवार में जाकर परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट की और मृतक की मां श्रीमती बबली भारती को पार्टी की ओर से 1,00,000 रूपये का चेक भेंट किया लगभग 30 वर्षीय रणजीत गिहारा की कुछ महीनों पहले हत्या कर दी गई थी।