मिशन 2019: सोशल मीडिया को अपना अहम चुनावी हथियार बनाएगी भाजपा
(जी.एन.एस) ता. 19 रांची चुनावी मोड में आ चुकी भाजपा सोशल मीडिया को अपना अहम चुनावी हथियार बनाएगी। सोशल मीडिया के माध्यम से ही भाजपा विरोधियों पर पलटवार करेगी। प्रदेश कार्यालय में आइटी और सोशल मीडिया पर आयोजित कार्यशाला को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने इस बाबत मोर्चा कार्यकर्ताओं को टास्क सौंपा। पूनम महाजन ने कहा कि 2019 में