मीरजापुर:पति-पत्नी के आपसी विवाद में पत्नी ने लगाई फांसी, हुई मौत
मीरजापुर। पति-पत्नी के आपसी विवाद में पत्नी ने फांसी लगा ली जिसकी मौत हो गई है। विवाहिता के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुटी है। मामला मड़िहान थाना क्षेत्र के रामपुर रेक्सा गांव का है। जानकारी के अनुसार वादिनी कौशल्या देवी निवासी ग्राम मरचा थाना मड़िहान द्वारा तहरीर दी गयी कि उनकी पुत्री प्रमिला 25 वर्ष का विवाह 3 वर्ष पूर्व