मुंबई: एक ग्राउंड प्लस वन घर अचानक गिरने से करीब 5 लोग घायल
(जी.एन.एस) ता. 08मुंबई रविवार रात मुंबई के शिवाजी नगर इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। शिवाजी नगर में बीती रात एक ग्राउंड प्लस वन घर गिर गया, जिससे करीब 5 लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीक के राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।