मुंबई के अंधेरी में चार मंजिला इमारत गिरी
(जी.एन.एस) ता. 28मुंबई महाराष्ट्र में मानसूनी बारिश का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। मुंबई के अंधेरी इलाके में मंगलवार आधी रात एक चार मंजिला इमारत ढह गई। इस घटना में एक दमकलकर्मी समेत छह लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार जुहू गली में सलामी होटल के पास मेहता बाबू चॉल के उत्तर की ओर एक हिस्सा रात करीब साढ़े बारह बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।