मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महापर्व छठ पर प्रदेश और देशवासियों को शुभकामनायें दी
(जी.एन.एस) ता. 28 पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि लोक आस्था का यह महापर्व आत्मानुशासन का पर्व है, जिसमें लोग आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। मुख्यमंत्री ने लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर