मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फिर दोहरायाकि उनकी इच्छा है कि राहुल गांधी संभालें कांग्रेस की कमान
(जी.एन.एस) ता. 18जयपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फिर दोहराया कि उनकी इच्छा है कि राहुल गांधी कांग्रेस की कमान संभालें। गहलोत की इस बात का पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य प्रतिनिधियों ने हाथ उठाकर समर्थन किया। गहलोत यहां राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधियों (डेलिगेट्स) की बैठक को संबोधित कर रहे थे। पार्टी के प्रवक्ता के अनुसार बैठक में, ‘‘मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि उनकी भावना यह