मेट्रो किराए पर कांग्रेस ने केंद्र और दिल्ली सरकार को घेरा
(जी.एन.एस) ता 28 नई दिल्ली दिल्ली मेट्रो किराए में बढ़ोतरी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पहले दिल्ली वालों ने विरोध किया तो अब दिल्ली प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अजय माकन ने केंद्र और राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया। माकन ने कहा कि किराए बढ़ोतरी पर राजनीति करने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस मुद्दे पर कोर्ट क्यों नहीं गए, जबकि व्यक्तिगत लड़ाई के लिए वकील को