मोदी राज के ४ साल में दिल्लीक्षेत्र और हरियाणा में दुष्कर्म मामलो में हुई बेतहाशा वृद्धि
(जी.एन.एस) ता. 19 नई दिल्ली भारत में महिलाओं के खिलाफ यौन अपराध बढते ही जा रहे है। केंद्र सरकार के अनुसार 2014 से 2016 के दौरान देश में दुष्कर्म के 1,10,333 मामले दर्ज किए गए है। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने राज्यसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2016 में दुष्कर्म के 38,947 मामले दर्ज किए गए जबकि 2015 में 34,651 और 2014 में 36,735 मामले दर्ज किए गए