मोनिका के साथ बिल क्लिंटन का अफेयर सत्ता का दुरुपयोग नहीं: हिलेरी
(जी.एन.एस) ता.15 न्यूयॉर्क अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने अपने पति एवं पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का बचाव करते हुए कहा कि मोनिका लेविंस्की स्कैंडल में बिल का इस्तीफा नहीं देने का फैसला सही था। हिलेरी ने यह भी कहा कि मोनिका के साथ बिल का अफेयर सत्ता का दुरुपयोग नहीं था। एक साक्षात्कार में इस सवाल पर जवाब देते हुए हिलेरी ने अपने पति का बचाव किया।