रंधावा ने अकाली सरकार समय हुए बिजली समझौतों का जारी किया ‘ब्लैक पेपर’
(जी.एन.एस) ता. 22 चंडीगढ़ पंजाब के सहकारिता एवं जेल मंत्री सुखजिंद्र सिंह रंधावा और 9 विधायकों ने शिअद-भाजपा की सरकार के समय बिजली समझौतों के कारण लोगों के साथ हुए अन्याय उजागर करते हुए ‘ब्लैक पेपर’ जारी किया। कैबिनेट मंत्री रंधावा के साथ विधायक दर्शन सिंह बराड़, परमिंद्र सिंह पिंकी, गुरकीरत सिंह कोटली, कुलबीर सिंह जीरा, कुलदीप सिंह वैद, परगट सिंह, सुखपाल सिंह भुल्लर और दविंद्र सिंह घुबाया उपस्थित थे।