राज्यपाल से मिला रेड ब्रिगेड लखनऊ का दल
जीएनएस,ता 1मार्च लखनऊ,1 मार्च। प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक से आज राजभवन में रेड ब्रिगेड लखनऊ के 15 सदस्यीय बेटियों के एक दल ने संस्था के सचिव डाॅ. सत्यव्रत सिंह के नेतृत्व में भेंट की। यह दल पूर्व राज्यपाल सरोजिनी नायडू के जन्मदिन व जन्मस्थान (13 फरवरी, 2018 हैदराबाद) से निर्वाण दिवस व निर्वाण स्थल तक राष्ट्रीय महिला दिवस को लोकप्रिय बनाने के लिए एक प्रेरणा यात्रा निकाल रहा