राज्य में 150 से ज्यादा सीटें मिलेंगी, मैं 17 मई को सरकार बनाने जा रहा हूं: येदियुरप्पा
(जी.एन.एस) ता. 12 नई दिल्ली कर्नाटक में भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि हमें राज्य में 150 से ज्यादा सीटें मिलेंगी और मैं 17 मई को सरकार बनाने जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि, आज बहुत महत्वपूर्ण दिन है। सभी को घरों से बाहर निकलकर मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता सिद्धारमैया सरकार से ऊब चुकी है। मैं कर्नाटक के लोगों को भरोसा दिलाता