राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय हॉकी टीम की पहली भिड़ंत होगी पाकिस्तान से
(जी.एन.एस) ता. 29 पिछली बार की रजत पदक विजेता भारतीय टीम 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष हॉकी स्पर्धा के पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। राष्ट्रमंडल खेल पांच से 14 अप्रैल तक ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में खेले जाने हैं। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआइएच) द्वारा मंगलवार को जारी कार्यक्रम के अनुसार, एशियाई चैंपियन भारत पूल-बी में है जिसमें पाकिस्तान, पिछली बार का कांस्य पदक विजेता