रिजर्व बैंक का 2019-20 में आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.1% रहने का अनुमान
(जी.एन.एस) ता. 04 मुंबई भारतीय रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2019-20 के लिए आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान शुक्रवार को घटाकर 6.1 प्रतिशत कर दिया। पहले यह 6.9 प्रतिशत रखा गया था। उसने उम्मीद जताई है कि वर्ष की दूसरी छमाही में वृद्धि में सुधार होगा। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर के छह साल के निचले स्तर पांच प्रतिशत पर पहुंच जाने के बाद