रिटायरमेंट के बाद नेहरा ने खोला बड़ा राज, एक खिलाड़ी ने किया संन्यास लेने को मजबूर
(जी.एन.एस) ता. 03 टीम इंडिया ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में हुए पहले टी-20 मैच के बाद आशीष नेहरा को टीम इंडिया ने शानदार विदाई दी। अपना आखिरी मैच खेलने के बाद नेहरा ने बिंदास अंदाज में बातचीत की। बदल गया क्रिकेट: नेहरा ने 1999 में श्रीलंका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उस समय भारत का विश्व क्रिकेट में इतना दबदबा नहीं था