रिटायरमेंट से पहले सुलखान सिंह, बोले- आतंकवाद का डटकर मुकाबला किया
Share this article(जी.एन.एस) ता. 29 लखनऊ यूपी में डीजीपी सुलख़ान सिंह रिटायर हो रहे हैं। इससे पहले सुलख़ान सिंह ने पुलिस लाइन में अपनी विदाई परेड का निरीक्षण किया। शुक्रवार में आयोजित अपने विदाई समारोह में डीजीपी सुलखान सिंह ने कहा कि यूपी पुलिस उत्कृष्ट पुलिस फोर्स है। इस उत्कृष्ट परेड के लिए सभी पुलिस के अधिकारियों को बधाई। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस ने हर चुनौती का सामना किया।