रोहतक में स्मॉग के कारण ट्रक व गाड़ी की टक्कर, दो की मौत व 10 घायल
(जी.एन.एस) ता. 10 रोहतक यहां नेशनल हाइवे पर घने कोहरे के कारण एक ट्रक और सवारी वाहन क्रूजर की टक्कर हो गई। इससे एक लड़की सहित दाे लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। दुर्घटना जसिया गांव के समीप हुई। घायलों को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के शिकार लोग रोहतक जिले के रिठाल गांव के हैैं और ये सभी क्रूजर में सवार थे।