लंदन की गलियों में कोहली के संग घूमती नजर आईं अनुष्का
Share this article (जी.एन.एस) ता.19 नई दिल्लीबॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पति विराट को चीयर करने के लिए एक बार फिर लंदन पहुंच गई हैं। जी हां सोशल मीडिया पर अनुष्का-विराट की लेटेस्ट फोटो सामने आईं है, जिसमें इन दोनों को एक साथ देखा गया है। टीम इंडिया आईसीसी विश्व कप 2019 में एक छोटे से ब्रेक पर है। टीम इंडिया का अगला मैच साउथैंप्टन में अफगानिस्तान के खिलाफ होना है।