लखनऊ:अपर मुख्य सचिव गृह ने गृह विभाग के सम्बन्धित कार्यों की समीक्षा
(जीएनएस) लखनऊ। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने आज लोकभवन स्थित कमाण्ड सेण्टर में गृह विभाग से सम्बन्धित महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर समीक्षा की। उन्होंने मुख्य रूप से डी.एन.ए. लैब, साइबर थाना, मुख्यमंत्री जी की घोषणायें, स्पेशल फोर्स के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने गृह विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि गृह विभाग से सम्बन्धित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर सम्पादित किया जाय। श्री अवस्थी ने स्पेशल