लखनऊ:उ0प्र0 सरकार विभिन्न राज्यों से श्रमिकों की सुरक्षित प्रदेश वापसी के लिए प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री
(जीएनएस) लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार विभिन्न राज्यों से कामगारों,श्रमिकों की सुरक्षित प्रदेश वापसी के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क ट्रेन एवं बस की व्यवस्था करते हुए अब तक 27 लाख से अधिक कामगारों,श्रमिकों की सुरक्षित और सकुशल प्रदेश वापसी कराई गई है। यह जानकारी आज यहां देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि