लखनऊ:चुनाव के समय बसपा को याद आ रहे ब्राह्मण- आप
(जीएनएस) लखनऊ। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने रविवार को बसपा पर जमक निशाना साधा। अयोध्या से शुरू हुए बसपा के ब्राह्मण सम्मेलन को उन्होंने नौटंकी बताया। कहा कि चुनाव के समय ही बसपा को ब्राह्मण क्यों याद आए। बसपा तब कहाँ थी जब लखनऊ में नृपेंद्र मिश्र की हत्या कर दी गई,तब उसे ब्राह्मणों की चिंता नहीं हुई। सभाजीत सिंह ने कहा कि प्रबुद्ध ब्राह्मण समाज