लखनऊ:बसपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए मुख्य सेक्टर प्रभारियों की जिम्मेदारियों में किया फेरबदल
(जीएनएस) लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती मिशन-2022 को लेकर इन दिनों संगठन को दुरुस्त करने में जुटी हुई हैं। संगठन को मजबूती देने के लिए मुख्य सेक्टर प्रभारियों की जिम्मेदारियों में एक बार फिर से फेरबदल किया है। भीमराव अंबेडकर को प्रयागराज मंडल से हटा दिया गया है। उन्हें कानपुर मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। कानपुर मंडल का काम देख रहे अशोक सिद्धार्थ को कानपुर से हटाकर प्रयागराज लगाया गया