लखनऊ:भाजपा सरकार के कार्यकाल में पुलिस अत्याचार अपने चरम पर -अखिलेश यादव
(जीएनएस) लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में पुलिस अत्याचार अपने चरम पर है। कानून का राज नहीं रह गया है। नागरिकों के अधिकारों को कुचला जा रहा है। न तो किसी का सम्मान सुरक्षित है और नहीं किसी के जीवन की सुरक्षा है। थानों से सड़क तक पुलिस की मनमानी चल रही है।