लखनऊ=महात्मा गांधी की हत्या करने वाले गोडसे का गुणगान करते हैं भाजपा सांसद- रालोद
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने भाजपा सांसदों को घेरा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आन्दोलन के महानायक महात्मा गांधी के प्रति अशोभनीय विचार रखने वाले बीजेपी सांसद के अन्दर नाथूराम गोडसे की भक्ति दिखती है। भाजपा सरकार के कई सांसद नाथूराम गोडसे के भक्त हैं और समय समय पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर जैसे कथित देशभक्त महात्मा गांधी की हत्या करने वाले का गुणगान करते रहे हैं