लखनऊ मेट्रो को गति देगा यूपी मेट्रो निगम
(जी.एन.एस) ता 18 लखनऊ प्रदेश में मेट्रो के संचालन को गति देने के लिए आने वाले चंद महीनों में उत्तर प्रदेश मेट्रो निगम बनेगा। इसके जरिए ही आने वाले समय में अलग-अलग जिलों में चलने वाली मेट्रो को गति दी जा सकेगी। यही नहीं, नियुक्ति, कोचों की खरीद और अन्य बड़े निर्णय भी निगम ही करेगा। इसका खाका बना लिया गया है। जल्द ही कैबिनेट इस पर स्वीकृति देगा। इसके