लापता बच्चों के शव मोरनी वन क्षेत्र में मिले, चाचा गिरफ्तार
(जी.एन.एस) ता. 21 पंचकूला जिले के मोरनी इलाके में सुबह तीन बच्चों के शव मिले। ये बच्चे कुरुक्षेत्र जिले के सारसा गांव के थे और पिछले कई दिनों से लापता थे। तीनों के शव मोरनी वन क्षेत्र में मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि उनकी हत्या कर शव यहां फेंके गए हैं। बच्चों की उम्र 11, आठ और चार साल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।