विजय दिवस पर CM ने कहा- हमेशा याद रखा जाएगा सैनिकों का बलिदान
(जी.एन.एस) ता.16 देहरादून उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विजय दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को भारतीय सेना, भूतपूर्व सैनिकों के साथ ही देश और राज्यवासियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। भारतीय सेना के वीर जवानों द्वारा पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने के उपलक्ष्य में 16 दिसम्बर को