संयुक्त राष्ट्र ने यमन प्रतिबंधों पर रूस के मसौदे को दी मंजूरी
(जी.एन.एस) ता. 27 संयुक्त राष्ट्र संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सोमवार को यमन में प्रतिबंधों को लेकर रूस के मसौदा प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इससे पहले रूस ने ब्रिटेन के मसौदे पर वीटो कर उसे निरस्त कर दिया था। इसके बाद रूस के मसौदा प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से पारित किया गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ब्रिटेन के मसौदा प्रस्ताव के पक्ष में सुरक्षा परिषद के 11 सदस्य थे