संसद में सुखबीर की फरलो, सन्नी देओल भी गायब, भगवंत मान भी पिछड़े
(जी.एन.एस) ता. 17 चंडीगढ़ जलालाबाद से शिरोमणि अकाली दल (शिअद) सांसद सुखबीर सिंह बादल सांसदीय सैशन से फरलो मारने में सबसे आगे हैं जबकि गुरदासपुर से सांसद सन्नी देओल भी उनके ही पदचिन्हों पर चल रहे है। 17वीं लोकसभा की प्राथमिक कार्यकारी से यह तथ्य उभरे हैं कि संसद में सबसे अधिक गैरहाज़िरी सुखबीर सिंह बादल की रही है। जबकि कई कांग्रेसी सदस्यों ने लम्बा समय संसद में निकाला है।