सपा के साथ गठबंधन सपने में भी संभव नहीं: दिवाकर भट्ट
(जी.एन.एस) ता 06 देहरादून उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि पिछले दिनों एक कार्यक्रम में सपा के साथ मंच साझा करने को लेकर तरह-तरह के निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि भविष्य में उक्रांद सपा के साथ गठबंधन कर सकता है। जबकि यह कार्यक्रम कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की ओर से महज एक डिबेट के लिए आयोजित