सभापति कार्यालय डाकघर नहीं संवैधानिक पदाधिकारी है: एम वेंकैया नायडू
(जी.एन.एस) ता. 25 नई दिल्ली राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) दीपक मिश्रा के खिलाफ विपक्ष के महाभियोग प्रस्ताव के नोटिस को खारिज करने के अपने फैसले की आलोचनाओं का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने प्रस्ताव के सभी पहलुओं पर पर्याप्त विचार विमर्श के बाद फैसला किया है। नायडू ने विपक्षी दलों द्वारा इसे जल्दबाजी में कानून का पालन किये बिना किया गया