सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल टली
(जी.एन.एस) ता 01 नई दिल्ली दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में बुधवार को होने वाली हड़ताल टल गई है। रेजिडेंट डॉक्टरों द्वारा बनाए गए दबाव के आगे झुकते हुए दिल्ली सरकार ने मंगलवार को उनकी कुछ मांगों को स्वीकार कर लिया। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) और दिल्ली सरकार के अधिकारियों के बीच बैठक के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल पर न जाने का फैसला किया। बता दें कि दिल्ली सरकार