सरयू राय का आरोप- जलाई जा रहीं हैं झारखंड सरकार के कई विभागों की फाइलें
(जी.एन.एस) ता. 27 रांची झारखंड में इस बार के विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर पूर्वी सीट पर तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी रघुवर दास को शिकस्त देकर राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर सुर्खियों में आए पूर्व मंत्री सरयू राय ने आरोप लगाया है कि राज्य के कई विभागों की महत्वपूर्ण फाइलों को जलाया जा रहा है। सरयू राय ने इस संबंध में राज्य के मुख्य सचिव डॉ.