सरायकेला माॅब लिंचिग पर झारखंड HC का कड़ा रूख, सरकार से किया जवाब तलब
(जी.एन.एस) ता.08 रांची झारखंड हाईकोर्ट ने मॉब लिंचिंग पर कड़ा रूख इख्तियार किया है। सोमवार को उच्च न्यायालय में मामले की सुनवाई के क्रम में सख्त रूख दिखाते हुए अदालत ने सरकार से जवाब तलब किया है। अदालत ने सरायकेला में तबरेज अंसारी की मौत के मामले में सरकार से इस घटना का विस्तृत ब्योरा मांगा है। उच्च न्यायालय ने रांची के राजेन्द्र चौक पर मॉब लिंचिंग के विरोध में