सी.आई.डी. विवाद, आलाकमान के हस्तक्षेप का इंतजार
(जी.एन.एस) ता. 17 चंडीगढ़ सी.आई.डी. महकमे की बागडोर को लेकर एक सप्ताह से छिड़े विवाद में अब आलाकमान के हस्तक्षेप का इंतजार है। सी.आई.डी. विवाद बारे गृह मंत्री अनिल विज की ओर से हाईकमान को हर रोज की जानकारी दी जा रही है। वहीं, 2 दिनों से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी विवाद पर कुछ नहीं बोला है। हालांकि विज के तेवर अभी ठंडे नहीं पड़े हैं लेकिन दोहराया है