सेना में सिविल कर्मियों की भर्ती पर लगी रोक
(जी.एन.एस) ता 01 लखनऊ सेना का आकार और सुविधाएं कम कर रहे रक्षा मंत्रलय ने एक और बड़ा कदम उठाया है। इस बार मंत्रलय ने एक्सपर्ट कमेटी की सिफारिश का हवाला देते हुए इलेक्ट्रॉनिक एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स (ईएमई) कोर के सभी ग्रुप से सिविल कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने का आदेश जारी किया है। इस आदेश के चलते लखनऊ सहित सभी बड़े सैन्य स्टेशनों में चल रही भर्ती